ईरान के आर्थिक विकास से शत्रु परेशानः रूहानी
राष्ट्रपति का कहना है कि ईरानी राष्ट्र की एकता ने शत्रुओं के षडयंत्रों को विफल बना दिया।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि जेसीपीओए से एकपक्षीय रूप से निकलने और जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या करने से अमरीका का लक्ष्य ईरान को अलग-थलग करना था किंतु ईरानी राष्ट्र की एकजुटता ने शत्रु के षडयंत्रों को विफल बना दिया। उन्होंने सोमवार को ईरान में आर्थिक विकास की ओर संकेत करते हुए कहा कि देश के आर्थिक विकास को देखकर ही राष्ट्र के शत्रु, ईरानी राष्ट्र की एकता और एकजुटता को समाप्त करना चाहते हैं।
डाक्टर हसन रूहानी ने देश के आगामी संसदीय चुनाव की ओर संकेत करते हुए कहा कि विभिन्न घटनाओं में ईरानी राष्ट्र की उपस्थिति ही इस्लामी गणतंत्र ईरान की स्थाई शक्ति का कारक है। उन्होंने कहा कि इस्लामी लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव में समाज के सभी वर्गों के लोग भाग लेते हैं।