सेंचुरी डील, इलाक़े और दुनिया के लिए भयानक सपना, विदेश मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i83566-सेंचुरी_डील_इलाक़े_और_दुनिया_के_लिए_भयानक_सपना_विदेश_मंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने सेंचुरी डील की घोषणा पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए कहा कि यह डील दुनिया और इलाक़े के लिए एक भयानक सपना है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan २९, २०२० १३:५७ Asia/Kolkata
  • सेंचुरी डील, इलाक़े और दुनिया के लिए भयानक सपना, विदेश मंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने सेंचुरी डील की घोषणा पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए कहा कि यह डील दुनिया और इलाक़े के लिए एक भयानक सपना है।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार की रात ट्वीट किया है  कि यह कथित शांति का क़दम, एक दिवालिया रीयल स्टेट एजेन्ट की कल्पनाओं पर आधारित प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि आशा है कि यह सेंचुरी डील  उन सभी मुसलमानों के लिए खतरे की घंटी होगी जो गलत राह पर निकल पड़े हैं। 

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को वाइट हाउस में ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतेन्याहू की उपस्थिति में सेंचुरी डील का एलान किया किंतु फिलिस्तीनी और विश्व भर के अधिकांश मुसलमान इसका विरोध कर रहे हैं। 

ईरान के विदेशमंत्रालय ने भी इस डील का विरोध किया है 

सेंचुरी डील के अंतर्गत ही सन 2017 में ट्रम्प ने बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी घोषित कर दिया था जो सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है। 

बैतुल मुक़द्दस पर सन 1967 से इस्राईल का अवैध क़ब्ज़ा है। Q.A.