अमरीका में ईरानी यात्रियों की गिरफ़्तारी के आदेश
एक एसे गोपनीय आदेश का रहस्योद्घाटन हुआ है जिसमें अमरीका में ईरानी यात्रियों को गिरफ़्तार करने की बात कही गई है।
सीएनएन के अनुासर उसे अमरीकी सरकार का वह आदेश मिला है जिसमें सीमा पर तैनात अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे ईरानी यात्रियों को गिरफ़्तार करे।
कनाडा से मिलने वाली अमरीकी सीमा पर तैनात अधिकारियों को यह आदेश जारी किाय गया है। सीएनएन के अनुसार हालांकि अमरीका के कस्टम विभाग इस आदेश का खण्डन किया है। सीएनएन का कहना है कि संभवतः यह आदेश उस समय का है जब बग़दाद में जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या की गई थी क्योंकि ईरान ने बदला लेने की बात कही थी। इस आदेश में एक स्थान पर लिखा हुआ है कि जनरल सुलैमानी की हत्या के बाद ईरानी अधिकारियों ने बदला लेने की धमकी दे रखी है इसलिए सुरक्षा का स्तर बढ़ाया जा रहा है। आदेश में यह भी कहा गया है कि ईरान, लेबनान और फ़िलिस्तीन के नागरिकों और वहां से संपर्क रखने वालों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जाए।
इससे पहले संचार माध्यमों ने बताया था कि 4 जनवरी को ईरानी मूल के 200 यात्रियों को कनाडा की सीमा पर पूछताछ के लिए रोका गया था जबकि अमरीकी कस्टम विभाग ने इसका खणडन करते हुए दावा किया था कि नए साल के आगमन पर भारी भीड़ होने के कारण इन यात्रियों को अपनी यात्रा में विलंब हुआ था।