कनाडा की शिकायत का कोई आधार नहीं हैः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84013-कनाडा_की_शिकायत_का_कोई_आधार_नहीं_हैः_ज़रीफ़
विदेशमंत्री ज़रीफ़ का कहना है कि हर्जाने को लेकर कनाडा की शिकायत का कोई आधार नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ११, २०२० १४:५१ Asia/Kolkata
  • कनाडा की शिकायत का कोई आधार नहीं हैः ज़रीफ़

विदेशमंत्री ज़रीफ़ का कहना है कि हर्जाने को लेकर कनाडा की शिकायत का कोई आधार नहीं है।

जवाद ज़रीफ़ ने यूक्रेन के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के संदर्भ में ईरान की शिकायत के बारे में कहा है कि इसका कोई आधार नहीं है। कनाडा की सरकार ने यूक्रेन यात्री विमान के प्रभावितों के परिजनों की प्रतिनिधित्व करते हुए ईरान से एक अरब, सौ मिलयन डाॅलर के हर्जाने की मांग की है।  इस बारे में जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को कहा है कि ईरान, इस संदर्भ में अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही अंजाम देगा।

ज्ञात रहे कि 8 जनवरी 2020 को तेहरान के इमाम ख़ुमैनी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट यूक्रेन की एयरलाइन्स का एक विमान गिरकर ध्वस्त हो गया था।  विमान पर 167 यात्री और विमान चालक दल के 9 लोग सवार थे।  इस दुर्घटना के बाद ईरान की सशस्त्र सेना की कमान ने एक बयान जारी करके बताया था कि अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से ईरान के भीतर कुछ ठिकानों पर हमले की धमकी के कारण एक संवेदनशील सैन्य केन्द्र की ओर विमान के बढ़ने की वजह से इन्सानी ग़लती के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।