सेन्चुरी डील ट्रम्प के लिए एक बेइज़्ज़ती हैः इमामे जुमा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84105-सेन्चुरी_डील_ट्रम्प_के_लिए_एक_बेइज़्ज़ती_हैः_इमामे_जुमा
तेहरान की केन्द्रीय जुमे की नमाज़ के इमाम ने सेन्चुरी डील को अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के लिए एक बेइज़्ज़ती क़रार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १४, २०२० १४:२६ Asia/Kolkata
  • सेन्चुरी डील ट्रम्प के लिए एक बेइज़्ज़ती हैः इमामे जुमा

तेहरान की केन्द्रीय जुमे की नमाज़ के इमाम ने सेन्चुरी डील को अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के लिए एक बेइज़्ज़ती क़रार दिया है।

तेहरान की केन्द्रीय जुमे की नमाज़ हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी की इमामत में अदा की गयी।

उन्होंने नमाज़े जुमा के अपने भाषण में कहा कि सेन्चुरी डील ने इस्लामी जगत में एक नयी क्रांति पैदा कर दी है और जिसके कारण यह अमरीकी- ज़ायोनी षड्यंत्रकारी योजना कभी भी परिणाम तक नहीं पहुंचेगी।

तेहरान के इमामे जुमा ने कहा कि अमरीका के निर्लज्ज राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की योजना जिन्होंने सेन्चुरी डील की परिधि में फ़िलिस्तीनियों के घरों को लूट रहे हैं, विफल रहेगी।

हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने देश के अगले संसदीय चुनाव की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस संसदीय चुनाव में भी जनता पहले से अधिक ढंग से बढ़चढ़कर भाग लेगी और जनता को उसे वोट नहीं देना चाहिए जो विदेशियों पर निर्भर हो। (AK)