फिर हुई ट्रम्प प्रशासन की किरकिरी, अमरीकी कांग्रेस ने रद्द की रिपोर्ट
अमरीकी कांग्रेस की जांच समिति ने ईरान के अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में ट्रम्प प्रशासन के दावे को पूरी तरह से रद्द कर दिया है।
इस अमरीकी जांच समिति ने बताया है कि अमरीकी प्रशासन की ओर से ईरान के अंतरिक्ष कार्यक्रम और उसके मिसाइल कार्यक्रम के बारे में संबन्ध का जो दावा किया गया है वह निराधार है।
वाशिग्टन में स्थित "शांति थिंकटैंक" ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और उसके अंतरिक्ष कार्यक्रम में थोड़ी बहुत समानता के बावजूद दोनो कार्यक्रम एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न हैं। इस अमरीकी रिपोर्ट के अनुसार अंतरिक्ष कार्यक्रम को अन्तरमहाद्वीपीय मिसाइल कार्यक्रम को विस्तार देने के लिए बहाने के रूप में प्रयोग नहीं किया जा रहा है। अमरीकी कांग्रेस की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि किसी ही भी देश ने अंतरिक्ष मिसाइल तकनीक के माध्यम से अपने अन्तरमाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को विकसित नहीं किया है।
उल्लेखनीय है कि 9 फरवरी 2020 को ईरान द्वारा ज़फ़र उपग्रह को लाॅच करने के साथ ही ट्रम्प सरकार ने इसपर परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम होने का आरोप लगाया था। ईरान के अधिकारियों ने एलान किया है कि देश का कोई भी बैलेस्टिक मिसाइल इस उद्देश्य से बनाया ही नहीं गया है कि वह परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम हो।