प्रतिबंधों से ईरानी राष्ट्र को झुकाया नहीं जा सकताः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84471-प्रतिबंधों_से_ईरानी_राष्ट्र_को_झुकाया_नहीं_जा_सकताः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि तेहरान- उत्तर एक्सप्रेस वे के निर्माण पर प्रतिबंधों का तनिक भी प्रभाव नहीं हुआ।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb २५, २०२० १८:१० Asia/Kolkata
  • प्रतिबंधों से ईरानी राष्ट्र को झुकाया नहीं जा सकताः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि तेहरान- उत्तर एक्सप्रेस वे के निर्माण पर प्रतिबंधों का तनिक भी प्रभाव नहीं हुआ।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को तेहरान और उत्तर एक्सप्रेस वे के पहले फ़ेज़ के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि इस नये एक्सप्रेस वेट से तेहरान और ईरान के उत्तरी क्षेत्रों के यात्रियों के ढाई घंटे बच जाएंगे और ईंधन में भी काफ़ी बचत होगी।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने जारी ईरानी साल में बाढ़ और भूकंप सहित प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुक़सानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओं के परिणाम में होने वाले नुक़सानों को कम करने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि ईरानी जनता समस्त समस्याओं के बावजूद हर जगह पूरे साहस के साथ मैदान में आई और अमरीका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों और समस्याओं के सामने घुटने नहीं टेके।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरानी जनता दुश्मनों के समक्ष कभी भी गिड़गिड़ाएगी नहीं और अत्याचार पूर्ण प्रतिबंधों से होने वाली समस्याओं को सहन करने के बाद भी वह दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देगी। 

राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान के कुछ शहरों में कोरोना वायरस के फैलने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस वायरस से डरने की आवश्यकता नहीं है बल्कि सरकारी अधिकारियों क साथ सहयोग करके इस वायरस से पैदा होने वाली समस्याओं पर विजय प्राप्त करने की आवश्यकता है। (AK)