कोरोना से मुक़ाबले के लिए अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय सहयोग ज़रूरी, विदेश मंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने शुक्रवार की सुबह कहा कि कोरोना वायरस से मुक़ाबले के लिए अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर व्यापक सहयोग की ज़रूरत है।
विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ ने ट्वीट करके कहा है कि इस वायरस से मुक़ाबले के लिए क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय सयहोग जरूरी है।
उन्होंने कोरोना वायरस से मुक़ाबले के लिए ईरान में उठाये क़दमों का उल्लेख करते हुए कहा है कि हम सब एक साथ विजयी होंगे और एक साथ पराजित भी होंगे।
उन्होंने बताया कि किस तरह ईरान में प्रवेश करने वाले यात्रियों की गहन जांच होती है।
सन 2019 के अंत में कोरोना वायरस चीन के वूहान नगर से आरंभ हुआ और इस समय चीन के 30 से अधिक प्रांतों में फैल चुका है।
कोरोना वायरस इसी प्रकार भारत, अमरीका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान, कनाडा, फ्रांस, इटली, ईरान, सऊदी अरब और यूएई सहित दुनाय के 86 से अधिक देशों में फैल चुका है।
आंकड़ों के अनुसार अब तक विश्व में कम से कम एक लाख लोग कोरोना वायरस में ग्रस्त हो चुके हैं जिनमें से 54 हज़ार से अधिक लोग स्वस्थ हो गये जबकि 3300 से अधिक लोग मारे गये। Q.A.