ईरान को बदनाम करने के चक्कर में ख़ुद बदनाम हुए नेतनयाहू
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i85768-ईरान_को_बदनाम_करने_के_चक्कर_में_ख़ुद_बदनाम_हुए_नेतनयाहू
बेनयमिन नेतनयाहू ने एक वीडियो दिखाकर ईरान की छवि को ख़राब करने का प्रयास किया किंतु उनका यह दांव उल्ट गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०२, २०२० ०४:४१ Asia/Kolkata
  • ईरान को बदनाम करने के चक्कर में ख़ुद बदनाम हुए नेतनयाहू

बेनयमिन नेतनयाहू ने एक वीडियो दिखाकर ईरान की छवि को ख़राब करने का प्रयास किया किंतु उनका यह दांव उल्ट गया।

नेतनयाहू ने एक वीडियो दिखाकर दावा किया है कि ईरान में कोरोना से मरने वालों को कूड़े के साथ दफ़न किया जा रहा है।

ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने मंत्रीमण्डल की बैठक में एक वीडियो दिखाकर यह बताने का प्रयास किया कि देखों ईरान में कोरोना से मरने वालों के साथ क्या किया जा रहा है।यह वीडियो दिखाने के बाद पत चला कि जिस वीडियो को नेतनयाहू ने ईरान में कोरोना से मरने वालों से संबन्धित बताया था उसका संबन्ध ईरान से है ही नहीं बल्कि वह तो एक अमरीकी सीरियल का हिस्सा है।

इस्राईल के चैनेल-13 की रिपोर्ट के अनुसार नेतनयाहू ने सोमवार को अपने मंत्रीमण्डल के सदस्यों को जो वीडियो दिखाया था वह 2007 में बने एक अमरीकी सीरिया का भाग था।  ज्ञात रहे कि यह वीडियो ईरान विरोधियों ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर डाला था जिसे नेतनयाहू ने ईरान की दुश्मनी में बड़े उत्साह के साथ अपने मंत्रीमण्डल को दिखाया।