अमरीकी कूटनयिक हमेशा ही आतंकवाद का समर्थन करते रहे हैंः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i85864-अमरीकी_कूटनयिक_हमेशा_ही_आतंकवाद_का_समर्थन_करते_रहे_हैंः_ईरान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी कूटनयिक हमेशा ही आतंकवाद का समर्थन करते रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०४, २०२० १४:४५ Asia/Kolkata
  • अमरीकी कूटनयिक हमेशा ही आतंकवाद का समर्थन करते रहे हैंः ईरान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी कूटनयिक हमेशा ही आतंकवाद का समर्थन करते रहे हैं।

सैयद अब्बास मूसवी ने अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के एक ट्वीट के जवाब में कहा है कि अमरीकी कूटनयिक लम्बे समय से आतंकवादियों का समर्थन करने में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि यह अटल सच्चाई है कि अमरीकी कूटनयिक लम्बे समय से विद्रोह, आतंकवादियों को सशस्त्र करने, सांप्रदायिक हिंसा भड़काने, मादक पदार्थों के तस्करों की मदद करने, सरकारों व कंपनियों को धमकाने, अपने घटक देशों तक की जासूसी करने, तानाशाहों, जल्लादों और आतंकियों के साथ पार्टी करने में व्यस्त हैं। उन्होंने लिखा है कि पोम्पियो व उनके आक़ाओं ने अब एक नया काम शुरू किया है और वह है मडिकल टेररिज़्म। यही वजह है कि पापी अंतरात्मा रखने वाले पोम्पियो इस तरह की घटिया बात कर रहे हैं।

 

अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने हाल ही में अपने एक ट्वीट में ईरानी कूटनयिकों पर तुर्की में एक आरोपी की हत्या में लिप्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने ईरानी कूटनयिकों को आतंकी और पिछले कई बरसों से यूरोप में हत्याओं और बम रखने की साज़िशों में लिप्त बताया है। संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रतिनिधि मजीद तख़्ते रवानची ने भी अमरीकी विदेश मंत्री के इस दावे के जवाब में कहा है कि कोई भी ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी अधिकारियों के झूठे दावे को नहीं मानेगा। उन्होंने कहा है कि ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी अधिकारियों के निराधार दावों ने सारी हदें पार कर दी हैं। (HN)