ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी पाबंदी हटेः असद क़ैसर
पाकिस्तान के संसद सभापति ने ईरान के ख़िलाफ़ पाबंदियां हटने की मांग की है।
पाकिस्तान के संसद सभापति असद क़ैसर ने कोरोना वायरस के फैलने पर ईरानी राष्ट्र से हमदर्दी जतायी और अपने ईरानी समकक्ष अली लारीजानी के स्वस्थ होने की कामना की जो इस वायरस से संक्रमित हैं।
इरना के मुताबिक़, असद क़ैसर ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि ईरानी संसद सभापति जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पूरी मानवता के लिए ख़तरा है और इस वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए सामूहिक भागीदारी को मज़बूत करना चाहिए।
पाकिस्तान के संसद सभापति ने इसी तरह ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की एकपक्षीय पाबंदियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि इस्लामाबाद इन पाबंदियों के हटने की मांग करता है और पाकिस्तानी जनता इस कठिन समय में ईरानी भाइयों के साथ है।
असद क़ैसर ने कहा कि उन्हें यक़ीन है कि वीर ईरानी राष्ट्र इस संकट से जल्द ही निपट लेगा। (MAQ/N)