कोरोना का दंश, ग़ज़्ज़ावासियों पर इस्राईल का क़हर, परिवेष्टन जारी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति ने हमास के राजनैतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माईल हनिया और फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन के महासचिव से अलग अलग वार्ता में कहा कि ईरान हमेशा से फ़िलिस्तीनी जनता के अधिकारों का रक्षक रहा है।
हमास के राजनैतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माईल हनिया और फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी के महासचिव ज़ियाद नख़ाला ने संसद सभापति को टेलीफ़ोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की और उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ की।
फ़िलिस्तीन के दोनों नेताओं ने संसद सभापति को हमेशा क्षेत्र में प्रतिरोध के मोर्चे का रक्षा और महत्वपूर्ण स्तंभ क़रार दिया।
ईरान के संसद सभापति ने इस टेलीफ़ोनी वार्ता में फ़िलिस्तीन के दोनों नेताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे समय में कि जब दुनिया को कोरोना वायरस का सामना है, ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन कर रहा है और अमरीका ने ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध नहीं उठाए जो अमरीका और इस्राईल की अमानवीय और ग़ैर शिष्टाचारिक प्रवृत्ति का मुंह बोलता सबूत है।
संसद सभा ने इस वार्ता में आशा व्यक्त की कि अंततः प्रतिरोध के जियालों को ही सफलता मिलेगी। (AK)