इराक़ की ईरान से दवा बनाने में मदद की अपील
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i86509-इराक़_की_ईरान_से_दवा_बनाने_में_मदद_की_अपील
इराक़ ने ईरान से दवा बनाने में आपसी सहयोग का निवेदन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २१, २०२० ११:३९ Asia/Kolkata
  • इराक़ की ईरान से दवा बनाने में मदद की अपील

इराक़ ने ईरान से दवा बनाने में आपसी सहयोग का निवेदन किया है।

इराक़ के स्वास्थ्य व पर्यावरण मंत्री ने अपने देश में ईरान की दवा निर्माण कंपनियों के साथ संयुक्त रूप से दवा बनाने का निवेदन किया है।

इरना के मुताबिक़, इराक़ के स्वास्थ्य व पर्यावरण मंत्री जाफ़र सादिक़ अल्लावी ने बग़दाद में ईरानी राजदूत ईरज मस्जिदी से मुलाक़ात में दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य व पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग के बारे में बातचीत की। इसी तरह दोनों अधिकारियों ने कोरोना वायरस के फैलने और दोनों देशों के बीच व्यापार व सीमावर्ती रोज़गार पर उसके असर के बारे में विचार विमर्श किया।

इराक़ के स्वास्थ्य मंत्री और ईरानी राजदूत ने इसी तरह दोनों देशों की मेहरान, शलम्चे और चज़्ज़ाबे सीमाओं पर संयुक्त पास के बंद होने और उसके खुलने तथा कमर्शियल लेन-देन के रुकने के बारे में भी बातचीत की। (MAQ/N)