सैटलाइट भेजने पर राष्ट्रपति ने की आईआरजीसी की सराहना
Apr २३, २०२० २१:३८ Asia/Kolkata
राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने सैटलाइट भेजने पर आईआरजीसी की सराहना की।
उन्होंने कहाः सैटलाइट को स्पेस में भेजने का आईआरजीसी का ताज़ा क़दम, एक मुबारक क़दम है जो इस संस्था की मूल्यवान कोशिशों का नतीजा है।
राष्ट्रपति रूहानी ने गुरुवार को कहाः आईआरजीसी का सैटलाइट को शाबान महीने के अंतिम दिनों में भेजना और इन्हीं दिनों प्रोडक्शन प्रोजेक्ट के फल का सामने आना, कठिन हालात में पोडक्शन व निर्माण के क्षेत्र में कोशिश करने वालों की कोशिश का चिन्ह है।
ग़ौरतलब है कि आईआरजीसी ने बुधवार 22 अप्रैल को ‘नूर’ सैटलाइट को 425 किलोमीटर की ऊंचाई पर ज़मीन की कक्षा में भेजा। यह इस्लामी गणतंत्र ईरान का सैन्य आयाम वाला पहला सैटलाइट है।(MAQ/N)
टैग्स