सोशल मीडिया पर वायरल वह वीडियो जिसने सबको रुला दिया+वीडियो
ईरान के इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल वायरल हो रहा है जिसमें वह युद्ध में घायल एक सैन्य कर्मी के माथे को चूम रहे हैं और वह सैन्य कर्मी बुरी तरह रो रहा है।
सैन्य कर्मी वरिष्ठ नेता को देखकर इतना भावुक हो गया कि उसके मुंह से कोई शब्द ही नहीं निकल रहे थे। घायल सैन्यकर्मी रोता ही रहा और वरिष्ठ नेता उसे दिलासा दिलाते रहे और अंत में उन्होंने कहा कि ईश्वर के निकट हमारी सिफ़ारिश करना।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने एक कार्यक्रम के दौरान घायल कर्मी के परिजनों से मुलाक़ात की और उनका हालचाल पूछा। घायल कर्मी की बेटी से वरिष्ठ नेता ने पूछा कि आप क्या कर रही हैं? तो उसने कहा कि मैं मेडिकल की पढ़ाई कर रही हूं। फिर वरिष्ठ नेता नेता से घायल सैन्य कर्मी की पत्नी ने कहा कि आप मुझे यादगारी के तौर पर कुछ तोहफ़ा दें, इस पर वरिष्ठ नेता ने कंधे पर पड़ा अपना विशेष रूमाल उतार कर उसे दे दिया। इस दृश्य को देखकर वहां पर खड़े सारे लोग रोने लगे। हालांकि यह वीडियो पुराना है लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ईरान में युद्ध के मैदान में घायल होने वालों को जानबाज़ कहते हैं। (AK)