ईरान में कोरोना से पिछले 24 घण्टों में 55 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87142-ईरान_में_कोरोना_से_पिछले_24_घण्टों_में_55_लोगों_की_मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एलान किया है कि पिछले 24 घण्टों के दौरान ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 55 है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०८, २०२० १३:५८ Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना से पिछले 24 घण्टों में 55 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एलान किया है कि पिछले 24 घण्टों के दौरान ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 55 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ईरान में अबतक कोरोना या कोविड-19 से 83837 लोग ठीक हो चुके हैं।

कियानूश जहानपूर ने शुक्रवार को बताया कि देश में पिछले 24 घण्टों के दौरान 1 हज़ार 556 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।  इस प्रकार अबतक ईरान में निश्चित रूप में एक लाख चार हज़ार 691 लोग कोरोना से संक्रमित हुए।  ईरान में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 6541 है।

उल्लेखनीय है कि संसार में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 40 लाख पहुंच चुकी है जिनमें से मरने वालों की तादाद 2 लाख 70 हज़ार हो गई है।