अमरीकी एकपक्षीय कार्यवाहियां समाप्त होनी चाहिएः मूसवी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसवी ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अमरीकी क्रियाकलापों की घोर निंदा की है।
सैयद अब्बास मूसवी ने कहा है कि जेसीपीओए जैसे अन्तर्राष्ट्रीय समझौते से ट्रम्प का एकपक्षीय रूप से निकलना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया है कि यह कोई पहली बार नहीं है कि ट्रम्प ने कोई अन्तर्राष्ट्रीय समझौते का उल्लंघन किया है। मूसवी ने लिखा है कि अपने निजी हितों के लिए अमरीकी सरकार देशों के दीर्घकालिक हितों को अनेदखा कर देती है।
इसी बीच एसोसिएटेड प्रेस ने अमरीकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से निकल जाने के बावजूद वाशिग्टन, उस मसौदे को इस महीने सुरक्षा परिषद में पेश करना चाहता है जिसे उसने ईरान पर लगे हथियारों के प्रतिबंधों की समयसीमा को बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया है।
ज्ञात रहे कि अमरीका एसी स्थिति में ईरान पर हथियारों के संबन्ध में लगे प्रतिबंधों के हटने से चिंतित है कि जब स्टाकहोम के शोध केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका, विश्व में सबसे बड़ा हथियारों को निर्यातकर्ता है। सन 20015 से 2019 के बीच विश्व में हथियारों के निर्यात में अमरीका की भागीदारी 36 प्रतिशत थी।