भारतीय पारसियों ने ईरान के लिए भेजी सहायता विदेशमंत्री ने जताया आभार
भारत मे रहने वाले पारसियों की ओर से ईरान को की जाने वाली सहायता पर जवाद ज़रीफ़ ने आभार जताया है।
जवाद ज़रीफ़ ने अपने ट्वीट में इस आभार के साथ ही कोरोना की पहचान करने वाले 40 हज़ार किट्स ईरान की ओर से जर्मनी और तुर्की को भेजे जाने की भी सूचना दी है।
अपने ट्वीट में ईरान के विदेशमंत्री ने लिखा है कि भारत में रहने वाले पारसी सदा से ईरान के प्रति वफादार रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि उनकी ओर से कोविड-19 का मुक़ाबला करने के लिए ईरानियों को भेजी गई सहायता पर हम शुक्रिया अदा करते हैं।
जवाद ज़रीफ़ ने साथ ही यह भी लिखा है कि ईरान ने कोरोना वायरस की पहचान के लिए देश में निर्मित आधुनिक 40 हज़ार किट्स जर्मनी, तुर्की और कुछ अन्य देशों को भेजे हैं।उन्होंने लिखा कि कोरोना के संबन्ध में विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ सहयोग जारी है। जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि कोरोना की भयावहता को देखते हुए इसका मुक़ाबला करने के लिए हर स्तर पर सहयोग बहुत ज़रूरी है।