इमाम हसन अलैहिस्सलाम इस्लामी इतिहास के सबसे बहादुर इंसान थेः वरिष्ठ नेता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87160-इमाम_हसन_अलैहिस्सलाम_इस्लामी_इतिहास_के_सबसे_बहादुर_इंसान_थेः_वरिष्ठ_नेता
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने इमाम हसन अलैहिस्सलाम को इस्लामी इतिहास का सबसे बहादुर इंसान बताया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०९, २०२० १०:३८ Asia/Kolkata
  • इमाम हसन अलैहिस्सलाम इस्लामी इतिहास के सबसे बहादुर इंसान थेः वरिष्ठ नेता

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने इमाम हसन अलैहिस्सलाम को इस्लामी इतिहास का सबसे बहादुर इंसान बताया है।

पैग़म्बरे इस्लाम (स) के बड़े नवासे इमाम हसन अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नेता ने बधाई दी है।  इस संबन्ध में उनके ट्वीटर अकाउन्ट पर लिखा है कि इमाम हसन (अ) इस्लामी इतिहास के सबसे बहादुर इंसान थे।  उन्होंने लिखा है कि इमाम हसन अलैहिस्सलाम ने वास्तविक हितों के सामने स्वयं को बलिदान करके शांति समझौता किया था।  इमाम हसन ने यह काम इसलिए किया था ताकि इस्लाम सुरक्षित रह सके और आगामी पीढ़ियों के लिए पवित्र क़ुरआन का मार्गदर्शन जारी रहे।

ज्ञात रहे कि आज शनिवार 9 मई 2020 बराबर 15 रमज़ान 1441 हिजरी क़मरी को पैग़म्बरे इस्लाम (स) के बड़े नवासे इमाम हसन अलैहिस्सलाम का शुभ जन्म दिवस है।  आप सबकी सेवा में इस अवसर पर बधाई पेश करते हैं।