खुलने वाली है ईरान इराक़ सीमा, आरंभ हुई वार्ता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87201-खुलने_वाली_है_ईरान_इराक़_सीमा_आरंभ_हुई_वार्ता
ईरान और इराक़ के अधिकारियों ने दोनों देशों के मध्य सामान की आवाजाही के लिए सीमा खोलने पर चर्चा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १०, २०२० ०६:३६ Asia/Kolkata
  • खुलने वाली है ईरान इराक़ सीमा, आरंभ हुई वार्ता

ईरान और इराक़ के अधिकारियों ने दोनों देशों के मध्य सामान की आवाजाही के लिए सीमा खोलने पर चर्चा की है।

ईरान के अरवंद फ्री ज़ोन के वरिष्ठ अधिकारी सैयद अली मूसवी ने शनिवार को इराक़ के बसरा नगर के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल से एक भेंट में कहा कि कोरोना की वजह  से शलम्चे सीमा बंद कर दी गयी है और वहां से निर्यात रुक गया है। 

उन्होंने कहा कि इस दौरान इराक़ के लिए ज़रूरी सामान, पानी की राह से पहुंचाया जा रहा है। 

इस भेंट में इराक़ी पक्ष से मांग की गयी कि वह स्वास्थ्य नियमों के पालन और सतर्कता के साथ ईरान व इराक  के मध्य सीमावर्ती मार्ग को खोलने प विचार करे ताकि जनता को स्वास्थ्य समस्या न हो। 

इस भेट में इराक़ी प्रतिनिधिमंडल ने ईरान व इराक़ के मध्य मैत्रीपूर्ण संबंधों पर बल देते हुए आर्थिक व राजनीतिक संबंधों में विस्तार पर बल दिया । 

पिछले साल अरवंद फ्री ज़ोन से इराक़ को एक अरब डॅालर से अधिक का सामान निर्यात किया गया। 

यह फ्री ज़ोन इराक़ और कुवैत  जैसे देशों से निकट होने की वजह  से काफी महत्वपूर्ण समझा जाता है। Q.A.