पहले की ही तरह इराक़ी राष्ट्र का समर्थन जारी रहेगाः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87251-पहले_की_ही_तरह_इराक़ी_राष्ट्र_का_समर्थन_जारी_रहेगाः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि सदैव की ही भांति इराक़ी राष्ट्र और सरकार का समर्थन आगे भी जारी रहेगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ११, २०२० १८:०२ Asia/Kolkata
  • पहले की ही तरह इराक़ी राष्ट्र का समर्थन जारी रहेगाः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि सदैव की ही भांति इराक़ी राष्ट्र और सरकार का समर्थन आगे भी जारी रहेगा।

ईरान के राष्ट्रपति ने सोमवार को इराक़ के प्रधानमंत्री से टेलिफोन पर बात की।  उन्होंने कहा कि ईरान के लिए इराक़ की एकता, संप्रभुता और राजनैतिक स्थिरता महत्वपूर्ण रहीं है।  हसन रूहानी ने आशा व्यक्त की है कि तेहरान तथा बग़दाद के संबन्ध अधिक से अधिक मधुर रहें।उनका कहना था कि दाइश के मुक़ाबले में जिस प्रकार से इस्लामी गणतंत्र ईरान, इराक़ी राष्ट्र के साथ रहा है उसी तरह इराक़ की प्रगति में भी उसके साथ रहेगा।  राष्ट्रपति रूहानी ने संसार में कोरोना के फैलाव का उल्लेख करते हुए इस संबन्ध में दोनो देशों के बीच अनुभवों और सूचनाओं के आदान-प्रदान को आवश्यक बताया।

इस टेलिफोनी वार्ता में इराक़ के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी ने कहा कि दाइश से मुक़ाबले में ईरान की ओर से की जाने वाली सहायता को इराक़ कभी नहीं भूलेगा।  उन्होंने ईरान और इराक़ के बीच व्यापारिक एवं आर्थिक संबन्धों को अधिक विस्तृत करने पर बल दिया।