अमरीका पर हंसा ईरान, सरकारी आतंकवाद से बाज़ आ जाओ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87371-अमरीका_पर_हंसा_ईरान_सरकारी_आतंकवाद_से_बाज़_आ_जाओ
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने कहा है कि अमरीका को सरकारी आतंकवाद से बाज़ आ जाना चाहिए।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
May १४, २०२० १३:३१ Asia/Kolkata
  • अमरीका पर हंसा ईरान, सरकारी आतंकवाद से बाज़ आ जाओ

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने कहा है कि अमरीका को सरकारी आतंकवाद से बाज़ आ जाना चाहिए।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने आतंकवाद के विरुद्ध अभियान में ईरान की ओर से असहयोग के बारे में अमरीकी विदेशमंत्रालय की ओर से किए जाने वाले दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अमरीका को चाहिए कि सरकारी आतकंवाद से बाज़ आ जाए।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने गुरुवार को एक ट्वीट में ईरान की ओर से आतंकवाद के विरुद्ध अभियान में अमरीका के साथ सहयोग न किए जाने के बारे में वाशिंग्टन के हास्यापद दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि अमरीका, विभिन्न आतंकवादी गुटों की पूरी तरह सरपरस्ती और मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि वाशिंग्टन सरकारी आतंकवाद के व्यवहारिक नमूने पेश करके और आतंकवादी तथा अतिग्रहकारणी शासन का खुला समर्थन करके आतंकवाद के विरुद्ध अभियान का कभी भी दावेदार नहीं बन सकता।

अमरीका की सरकार ने हमेशा और विशेष रूप से हालिया वर्षों के दौरान क्षेत्र में दाइश, अलक़ायदा और अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन का खुला और भरपूर समर्थन किया है। (AK)