संसार, अमरीकी बहानों के धोखे में नही आएगाः मूसवी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87829-संसार_अमरीकी_बहानों_के_धोखे_में_नही_आएगाः_मूसवी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि विश्व अब अमरीका की बहानेवाज़ियों से धोखा खाने वाला नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०२० १७:३२ Asia/Kolkata
  • संसार, अमरीकी बहानों के धोखे में नही आएगाः मूसवी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि विश्व अब अमरीका की बहानेवाज़ियों से धोखा खाने वाला नहीं है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने अमरीका की ओर से डब्लूएचओ से निकलने के संदर्भ में कहा कि आरोप लगाने की अमरीकी चाल अब अधिक नहीं चल पाएगी।  उन्होंने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि एक नए ड्रामे के अन्तर्गत अमरीका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से संबन्ध तोड़ लिए हैं।  अब्बास मूसवी का कहना है कि अपनी जनता के संबन्ध में ज़िम्मेदारी पूरी न करने के कारण अमरीका, हमेशा बचने के लिए एक रास्ता ढूंढ निकालता है ताकि उसकी विफलताओं पर पर्दा डाला जा सके।

उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन से औपचारिक रूप से निकलने की घोषणा की थी।  इससे पहले ट्रम्प डब्लूएचओ पर पक्षपात का आरोप लगाते रहे हैं।  ज्ञात रहे कि ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमरीका के रिश्ते तोड़ने का एलान इस हालत में किया है कि जब अमरीका में कोरोना के मरीजों की संख्या 18 लाख के करीब पहुंच चुकी है।  अमरीका में अबतक 1 लाख 5 हज़ार से अधिक लोग कोरोना के कारण मारे गए हैं।