अमरीका को अपनी विफल नीतियों को बदलना ही होगाः मूसवी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87847-अमरीका_को_अपनी_विफल_नीतियों_को_बदलना_ही_होगाः_मूसवी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसवी ने कहा है कि अमरीका को अपनी विफल नीतियों को बदलना पड़ेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३१, २०२० १३:४३ Asia/Kolkata
  • अमरीका को अपनी विफल नीतियों को बदलना ही होगाः मूसवी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसवी ने कहा है कि अमरीका को अपनी विफल नीतियों को बदलना पड़ेगा।

सैयद अब्बास मूसवी ने रविवार को ट्वीट किया कि इस समय अमरीका अपने ही हाथों से बनाए संकट में घिर गया है।  उन्होंने लिखा है कि इस समय अमरीका में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए गोली, ट्रेंड कुत्तों और हथियारों का प्रयोग किया जा रहा है।  अब्बास मूसवी के अनुसार अमरीका को इस काम के बजाए अपनी जनता की आवाज़ को सुनना चाहिए और अपनी विफल नीतियों को बदलना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अमरीका के एक गोरे पुलिस अधिकारी के हाथों एक काले अमरीकी नागरिक की निर्मम हत्या के बाद इस देश के कई नगरों में जातिवाद और अन्याय के विरुद प्रदर्शन किये जा रहे हैं जिसे नियंत्रित करने के लिए अमरीकी सरकार बल का प्रयोग कर रही है।