बुधवार 3 मई को मनाई जाएगी इमाम खु़मैनी की 31वीं बरसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87867-बुधवार_3_मई_को_मनाई_जाएगी_इमाम_खु़मैनी_की_31वीं_बरसी
स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की 31वीं बरसी के अवसर पर इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०२० १३:३४ Asia/Kolkata
  • बुधवार 3 मई को मनाई जाएगी इमाम खु़मैनी की 31वीं बरसी

स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की 31वीं बरसी के अवसर पर इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई बुधवार 3 जून 2020 को स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की 31वीं बरसी के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।  उनका संबोधन स्थानीय समय के अनुसार बुधवार को सुबह 11 बजे होगा।

वरिष्ठ नेता का भाषण, आईआरआईबी के अतिरिक्त सोशल मीडिया से लाइव प्रसारित किया जाएगा।  विशेष बात यह है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की बरसी का कार्यक्रम अबतक उनके मज़ार पर हुआ करता था और इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता वहां पर जनता को संबोधित करते थे किंतु इस वर्ष कोरोना के कारण स्वास्थ्य निर्देशों पर अमल करते हुए यह कार्यक्रम वहां पर आयोजित नहीं होगा।

ज्ञात रहे कि बुधवार 3 जून 2020 को स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की 31वीं बरसी मनाई जाएगी।