ट्रम्प को ज़रीफ़ का जवाब, आपके सलाहकार मूर्ख जुआरी थे
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के ट्वीट का मुंहतोड़ उत्तर देते हुए कहा कि आप के सलाहकारों ने जिनमें से अधिकतर अब तक निकाले जा चुके हैं, मूर्खतापूर्ण जुआ खेला, यह अब आप पर निर्भर है कि कब आप अपनी ग़लतियों को सुधारेंगे।
तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि हमने आपके अधीन लोगों की कार्यवाहियों के विपरीत, मानवता प्रेमी लेनदेन को अपनाया।
उनका कहना कि जब आप वाइट हासऊ पहुंचे तो तब हमारे बीच एक समझौता हुआ था, ईरान और परमाणु समझौते के अन्य सदस्यों ने वार्ता नहीं छोड़ी।
जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि आपके सलाहकारों ने जिनमें से अधिकतर अब तक निकाले जा चुके हैं, मूर्खतापूर्ण जुआ खेला और अब यह आप पर निर्भर है कि अपनी ग़लती को कब सुधारेंगे।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार की सुबह एक ट्वीट किया कि माइकल के घर पहुंचने से वह बहुत ज़्यादा शुख़ हैं। ट्रम्प ने ट्वीट किया थैंक यू ईरान, इससे ज़ाहिर होता है कि समझौता संभव है। (AK)