ईरान और चीन के अधिकारी, रणनैतिक संबंधों को विस्तृत करना चाहते है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i88911-ईरान_और_चीन_के_अधिकारी_रणनैतिक_संबंधों_को_विस्तृत_करना_चाहते_है
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने तेहरान-बीजिंग के बीच सहयोग के व्यापक समझौते के बारे में कहा कि ईरान और चीन के अधिकारी, द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार और इनको अधिक विस्तृत करने का इरादा रखते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०८, २०२० १३:५२ Asia/Kolkata
  • ईरान और चीन के अधिकारी, रणनैतिक संबंधों को विस्तृत करना चाहते है

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने तेहरान-बीजिंग के बीच सहयोग के व्यापक समझौते के बारे में कहा कि ईरान और चीन के अधिकारी, द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार और इनको अधिक विस्तृत करने का इरादा रखते हैं।

सैयद अब्बास मूसवी ने बुधवार को ईरान और चीन के बीच बने 25 वर्षीय रोडमैप के बारे में प्रोपेगैंडे किए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में ईरान और चीन के राष्ट्रपतियों के बीच हुए समझौते के आधार पर, दोनों देश रणनैतिक संबंधों को विस्तृत करने के लिए अपने राजनैतिक इरादे को खुलकर बयान करें और फ़ैसला करें ताकि तेहरान और बीजिंग के बीच 25 वर्षीय व्यापक सहयोग का रोडमैप तैयार हो ताक आगामी कुछ वर्षों में ईरान और चीन के बीच आर्थिक और राजनैतिक बहुतपक्षीय संबंध पहले से ज़्यादा मज़बूत हों।

सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि ईरान और चीन के बीच सहयोग के पहले दस्तावेज़ का मसौदा, दोनों देशों की प्राइवेट संस्थाओं की भागीदारी से तैयार हुआ और अब वार्ता हो रही है ।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद इस दस्तावेज़ को क़ानूनी चरण पूरे करने के लिए संसद में भेजा जाएगा। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने ईरान और चीन के बीच सहमति पर अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता के गु़स्से और उनकी शत्रुतापूर्ण प्रतिक्रिया की ओर संकेत करते हुए कहा कि निसंदेह ईरान और चीन के रणनैतिक संबंधों के जो दोनों देशों की जनता के लिए परस्पर हितों के आधार पर हैं, कुछ दुश्मन हैं जो इन वार्ताओं को विफल बनाने की कोशिश करेंगे। (AK)