ईरान के सांसद का कोरोना से निधन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i89051-ईरान_के_सांसद_का_कोरोना_से_निधन
ईरान के सांसद ईसा जाफ़री का कोरोा की बीमारी की वजह से निधन हो गया।
(last modified 2023-11-29T09:15:15+00:00 )
Jul १३, २०२० १८:०२ Asia/Kolkata
  • ईरान के सांसद का कोरोना से निधन

ईरान के सांसद ईसा जाफ़री का कोरोा की बीमारी की वजह से निधन हो गया।

ईसा जाफ़री, हमदान प्रांत के शहर बहार कबुदर आहंग शहर के सांसद थे। 

कुछ दिन पहले ही कोरोना बीमारी में ग्रस्त होने के बाद उन्हें तेहरान के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया जिनका सोमवार को निधन हो गया।

इससे पहले तेहरान की सांसद फ़ातेमा रहबर और गीलान प्रांत के आस्ताने अशरफ़िया शहर के सांसद मुहम्मद अली रमज़ानी का भी कोरोना से निधन हो चुका है। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए