ईरान और भारत के बीच रेल सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रेल प्रबंधक और तेहरान में भारतीय राजदूत ने दोनों देशों के बीच यातायात सहयोग बढ़ाने विशेषकर रेल के क्षेत्र में संबंधों में विस्तार के मुद्दे पर चर्चा की।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के शहरी और रोड विकास मंत्री और रेल विभाग के प्रबंधक सईद ररूली ने मंगलवार को तेहरान में भारत के राजदूत गड्डम धर्मेंद्र से मुलाक़ाता में दोनों देशों के बीच संबंधों के पुराने इतिहास की ओर संकेत किया और कहा कि दक्षिणी- उत्तरी कोरिडोर में ईरान और भारत के बीच सहयोग को सक्रिय करने के लिए आवश्यक भूमिका प्रशस्त हो गयी है और यह कार्यवाही क्षेत्र में रेल मार्ग द्वारा वस्तुओं के स्थानांतरण के ख़र्चे को कम करने के लिए बेहतरीन अवसर है।
श्री रसूली ने ईरान और भारत के बीच समस्त क्षेत्रों में आर्थिक संबंधों में विस्तार पर बल दिया और कहा कि ईरान का रेल विभाग, क्षेत्र में वस्तुओं के स्थानांतरण और अंतर्राष्ट्रीय कोरिडोर के क्षेत्र में भारत के रेल विभाग से सहयोग करने को पूरी तरह तैयार है।
इस अवसर पर तेहरान में भारत के राजदूत ने कहा कि नई दिल्ली, तेहरान के साथ अपने संबंधों के विस्तार को बहुत अधिक महत्व देता है। उनका कहना था कि भारत, ईरान के साथ, यातायात के आधारभूत ढांचे को पूरा करने में ईरान के साथ अपने संबंधों को सुरक्षित रखने का इरादा रखता है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!