ईरान में कई तकफ़ीरी आतंकी गिरफ़्तार
ईरान में सुरक्षा बलों के जवानों ने तकफ़ीरी आतंकवादियों से संबंधित एक नेटवर्क का भांडा फोड़ते हुए कई आतंकियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान के सीस्तान-ब्लूचिस्तान प्रांत के ख़ुफ़िया विभाग के प्रमुख ने बताया है कि, इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल आईआरजीसी के क़ुद्स ब्रिगेड के सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट से संबंधित एक आतंकी नेटवर्क का भांडा फोड़ते हुए कई आतंकियों को गिरफ़्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस आतंकी नेटवर्क द्वारा की गई आतंकवादी कार्यवाहियों की वजह से पूरे इलाक़े में ख़ौफ़ और डर का माहौल बना हुआ था। सीस्तान-ब्लूचिस्तान प्रांत के ख़ुफ़िया विभाग के प्रमुख ने शांति स्थापित करने में सीस्तान-ब्लूचिस्तान प्रांत की जनता का भी धन्यवाद किया।
उल्लेखनीय है कि, गिरफ़्तार किए गए आतंकी नेटवर्क ने बुधवार के दिन ज़ाहेदान नगर के ज़ीबा शहर इलाक़े में एक धमाका किया था। इस धमाके में सुरक्षा बलों के चार जवान घायल हो गए थे और साथ ही उनकी गाड़ी को भी नुक़सान पहुंचा था। (RZ)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!