लेबनान के पुनर्निमाण के लिए तैयार हैंः ईरान
(last modified Fri, 14 Aug 2020 11:35:08 GMT )
Aug १४, २०२० १७:०५ Asia/Kolkata
  • लेबनान के पुनर्निमाण के लिए तैयार हैंः ईरान

विदेशमंत्री ज़रीफ़ ने कहा है कि हम लेबनान के पुनर्निमाण और मानवीय सहायता देने के लिए तैयार हैं।

जवाद ज़रीफ़ ने शुक्रवार को लेबनान के विदेशमंत्री से भेंट में लेबनान की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।  इस वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबन्धों में विस्तार, लेबनान की संप्रभुता के सम्मान और वर्तमान समस्या से निकलने के उपायों वर विचार-विमर्श किया गया। 

लेबनान के विदेशमंत्री Charbel Wehbe से भेंटवार्ता के बाद ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि लेबनान की वर्तमान संकटमई स्थिति में ईरान, पुनः इस देश के साथ अपनी एकजुटता की घोषणा करता है।  उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लेबनान ने अपने शत्रु ज़ायोनी शासन पर विजय प्राप्त कर ली उसी प्रकार से वह वर्तमान संकट से भी गुज़र जाएगा।  ईरान के विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि किसी भी पक्ष को लेबनान की वर्तमान स्थिति के दुरूपयोग का अधिकार नहीं है और कोई भी देश अपने विचारों को लेबनान पर नहीं थोप सकता।  ज्ञात रहे कि ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ लेबनान की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के उद्देश्य से गुरूवार की शाम बेरूत पहुंचे थे।