परमाणु सहयोग के संबंध में ईरान और दक्षिणी कोरिया की वार्ता जारी
दक्षिणी कोरिया के प्रतिनिधि मंडल ने घोषणा की है कि उनका देश ईरान के साथ परमाणु के क्षेत्र में सहयोग विस्तार के लिए तैयार है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी कोरिया के उद्योग, व्यापार और ऊर्जामंत्री ही बूंग चाए ने एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के वरिष्ठ अधिकारी बेहरूज़ कमालवंदी से तेहरान में मुलाक़ात की। इस भेंटवार्ता में दोनों पक्षों ने सहयोग विस्तार पर अपने देशों के संकल्प पर बल दिया।
दक्षिणी कोरिया के अधिकारियों ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि ईरान और दक्षिणी कोरिया के आर्थिक, सांस्कृतिक और उद्योग के प्राचीन संबंधों में विस्तार हो रहा है, दोनों देशों के बीच परमाणु सुरक्षा सहित परमाणु सहयोग तथा सेफ़गार्ड के संबंधों को मज़बूत करने के लिए पहला क़दम बताया और निकट भविष्य में इसके विस्तार की आशा व्यक्त की।