रफ़ाएल ग्रोसी तेहरान आ रहे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i90177-रफ़ाएल_ग्रोसी_तेहरान_आ_रहे_हैं
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए के डायरेक्टर जनरल तेहरान आ रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २२, २०२० १४:४२ Asia/Kolkata
  •  रफ़ाएल ग्रोसी तेहरान आ रहे हैं

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए के डायरेक्टर जनरल तेहरान आ रहे हैं।

वियना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में ईरान के स्थायी दूत काज़िम ग़रीबाबादी ने जारी हफ़्ते आईएईए के डायरेक्टर जनरल के तेहरान दौरे की सूचना दी।

उन्होंने शनिवार को अपने ट्वीटर पेज में लिखाः आईएईए के डायरेक्टर जनरल रफ़ाएल ग्रोसी का तेहरान दौरा, दोनों पक्षों के बीच सहयोग के तहत अंजाम पा रहा है।

काज़िम ग़रीबाबादी ने ईरान को आईएईए का मुख्य सदस्य बताते हुए उम्मीद जताई कि रफ़ाएल ग्रोसी के तेहरान दौरे से द्विपक्षीय सहयोग मज़बूत होगा। (MAQ/N)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए!