ईरान ने परमाणु समझौते के सभी वादों का पालन किया है, ख़तीबज़ादे
Aug २५, २०२० १४:१० Asia/Kolkata
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे का कहना है कि ईरान ने परमाणु समझौते के सभी वादों का पालन किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान को देश की ज़रूरत के हिसाब से यूरेनियम संवर्धन का अधिकार हासिल है।
ख़तीबज़ादे का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने अपनी सभी रिपोर्टों में ईरान द्वारा परमाणु समझौते के पूरी तरह पालन की पुष्टि की है।
ग़ौरतलब है कि ईरान ने मई 2019 में परमाणु समझौते से अमरीका के बाहर निकलने और कड़े प्रतिबंध लगाने के एक साल बाद, अपने कुछ वादों में कमी का एलान किया था, ताकि प्रतिबंधों से होने वाले नुक़सान की भरपाई की जा सके। msm
टैग्स