ईरान के नेता समय के हुसैन हैं: बहरैन की क्रांति के नेता
(last modified Sat, 05 Sep 2020 02:57:01 GMT )
Sep ०५, २०२० ०८:२७ Asia/Kolkata
  • ईरान के नेता समय के हुसैन हैं: बहरैन की क्रांति के नेता

बहरैन की क्रांति के नेता ने अपने एक भाषण में, इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता को समय का हुसैन बताया जो अनेक यज़ीदों के सामने खड़े हैं।

आयतुल्लाह शैख़ ईसा क़ासिम ने शुक्रवार को मुहर्रम के उपलक्ष्य में ईरान के ज़ंजान प्रांत के एक जनसमूह से बात करते हुए, विलायते फ़क़ीह (इस्लामी देश में धार्मिक नेतृत्व के शासन) के समर्थन पर ज़ोर दिया और कहा कि ईरान की इस्लामी क्रांति के नेता अपने समय के हुसैन हैं। उन्होंने कहा कि आज ईरान को वलीये फ़क़ीह के नेतृत्व की अनुकंपा हासिल है और इस्लामी क्रांति के नेता की मदद, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की मदद है। आयतुल्लाह शैख़ ईसा क़ासिम ने कहा कि आयतुल्लाह ख़ामेनेई आज एक ऐसे हुसैन हैं जो दुनिया में हज़ारों यज़ीदों के ख़िलाफ़ डटे हुए हैं।

 

उन्होंने कहा कि मुहर्रम हमारे लिए एक परीक्षा है कि हम अपना हाथ इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के हाथों में देते हैं या यज़ीद के हाथ में? और हमारा मत हुसैनी मत है या यज़ीदी मत? उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ईश्वर के प्रिय बंदे हैं जबकि यज़ीद शैतान का दोस्त है। आयतुल्लाह शैख़ ईसा क़ासिम ने कहा कि जिसने भी इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की विलायत को स्वीकार किया है, उसे उस व्यक्ति की विलायत को भी मानना चाहिए जिसके नेतृत्व से इमाम हुसैन प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह, जिसने यज़ीद की विलायत स्वीकार की है वह इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनकी विलायत को स्वीकार करने वालों के ख़िलाफ़ युद्ध के मैदान में आ गया है। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए