ईरान ने बताया अमरीका से क्यों नहीं हो सकती वार्ता!!!
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i90584-ईरान_ने_बताया_अमरीका_से_क्यों_नहीं_हो_सकती_वार्ता!!!
इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के संसद सभापति मुहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ का कहना है कि परमाणु समझौते में दूसरों के उल्लंघन, ईरानी राष्ट्र के लिए कटु याद है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Sep ०६, २०२० १४:२४ Asia/Kolkata
  • ईरान ने बताया अमरीका से क्यों नहीं हो सकती वार्ता!!!

इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के संसद सभापति मुहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ का कहना है कि परमाणु समझौते में दूसरों के उल्लंघन, ईरानी राष्ट्र के लिए कटु याद है।

उन्होंने रविवार को स्वीज़रलैंड के विदेशमंत्री एग्नात्सियो कासीस से तेहरान में मुलाक़ात में कहा कि ईरानी जनता, अमरीका के एकपक्षीय, अत्याचारपूर्ण और ग़ैर क़ानूनी  प्रतिबंधों की वजह से अमरीका को सही नहीं समझती।

उनका कहना था कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अपने सिद्धांतों की परिधि में दूसरे देशों के साथ सहयोग करता है। उनका कहना था कि तेहरान, इस सहयोग के साथ हर प्रकार के वर्चस्व को नकारता है और अमरीका से वार्ता न करने की वजह भी उसकी वर्चस्ववादी नज़र है।

संसद सभापति ने कहा कि यूरोप में ईरान से सुचारू और स्वतंत्र संबंधों को जारी रखने की क्षमता पायी जाती है। उनका कहना था कि यूरोप को अमरीकी नीतियों से प्रभावित नहीं होना चाहिए। 

इस मुलाक़ात में स्वीज़रलैंड के विदेशमंत्री ने कहा कि अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों की वजह से ईरान आर्थिक समस्या का सामना कर रहा है। उनका कहना था कि ईरान और स्वीज़रलैंड के बीच हाल में खुलने वाला वित्तीय चैनल जारी है और वह खाद्य पदार्थ और दवाओं में ईरान की मदद कर रहा है। उनका कहना था कि यह कार्यवाही कम है और इससे बढ़ना चाहिए। (AK)  

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए