यूरोप दोहरे मापदंड से बाज़ आए, सियासी खेल बंद करेः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i91101-यूरोप_दोहरे_मापदंड_से_बाज़_आए_सियासी_खेल_बंद_करेः_ईरान
ईरान का कहना है कि यूरोप, मानवाधिकारों को राजनैतिक हथकंडे के रूप में प्रयोग कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २६, २०२० ०८:०९ Asia/Kolkata
  • यूरोप दोहरे मापदंड से बाज़ आए, सियासी खेल बंद करेः ईरान

ईरान का कहना है कि यूरोप, मानवाधिकारों को राजनैतिक हथकंडे के रूप में प्रयोग कर रहा है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने मानवाधिकार काउंसिल में यूरोपीय संघ के संयुक्त बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यूरोप, मानवाधिकारों को अपने लक्ष्यों के लिए राजनैतिक हथकंडे के रूप में प्रयोग कर रहा है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीब ज़ादे ने यूरोपीय संघ के संयुक्त बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यूरोपीय संघ की इस कार्यवाही को अस्वीकार्य क़रार दिया है। उन्होंने कहा कि यह दोहरा मापदंड है जिससे उनके मानवाधिकारों के बारे में दृष्टिकोणों का अच्छी तरह पता लगाया जा सकता है।

प्रवक्ता ने निराधार बुनियादों और आधारों के साथ बयान को बेकार, निराधार और अस्वीकार्य क़रार देते हुए कहा कि यह बयान मानवाधिकारों के सम्मान के दृष्टिकोण के विरुद्ध है।

ज्ञात रहे कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने शुकवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार परिषद में एक निराधार बयान जारी करते हुए ईरान पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का निराधार आरोप लगाया था। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए