इराक़ी विदेश मंत्री की अपने ईरानी समकक्ष से मुलाक़ात  
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i91113-इराक़ी_विदेश_मंत्री_की_अपने_ईरानी_समकक्ष_से_मुलाक़ात
इराक़ के विदेश मंत्री फ़्वाद हुसैन तेहरान के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अपने ईरानी समकक्ष मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २६, २०२० १४:०६ Asia/Kolkata
  • इराक़ी विदेश मंत्री की अपने ईरानी समकक्ष से मुलाक़ात  

इराक़ के विदेश मंत्री फ़्वाद हुसैन तेहरान के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अपने ईरानी समकक्ष मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात की है।

इराक़ी विदेश मंत्री शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर तेहरान पहुंचे हैं, जहां सबसे पहले उन्होंने अपने ईरानी समकक्ष से मुलाक़ात की और द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

सूत्रों का कहना है कि हुसैन अपनी तेहरान यात्रा के दौरान, इराक़ी प्रधान मंत्री मुस्तफ़ा अल-काज़ेमी की हालिया तेहरान यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच हुए समझौतों पर अमल के बारे में ईरान के उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

2003 में अमरीका और उसके घटक देशों की इराक़ पर सैन्य चढ़ाई और पूर्व तानाशाह सद्दाम के शासन के पतन के बाद से बग़दाद और तेहरान के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग में वृद्धि हुई है। msm