ईरान, आतंकी हमले में 3 सुरक्षाकर्मी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i91214-ईरान_आतंकी_हमले_में_3_सुरक्षाकर्मी_शहीद
आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के तीन जवान एक आतंकी कार्यवाही में शहीद हो गये।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Sep ३०, २०२० ०९:२९ Asia/Kolkata
  • ईरान, आतंकी हमले में 3 सुरक्षाकर्मी शहीद

आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के तीन जवान एक आतंकी कार्यवाही में शहीद हो गये।

आईआरजीसी के यह तीन जवान सीस्तान व ब्लोचिस्तान के शहर नीकशहर में आतंकी हमले में शहीद हो गये।

आईआरजीसी की ओर से जारी बयान के अनुसार आईआरजीसी की थलेसना के जवानों की दो गाड़ियों पर कल शाम आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसके परिणाम में तीन सैनिक शहीद और एक घायल हो गया।

सेना की जवाबी कार्यवाही में दो आतंकी भी मारे गये जिनकी पहचान की जा रही है।

अभी तक किसी गुट या व्यक्ति ने हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है किन्तु सीस्तान व ब्लोचिस्तान में अधिकतर आतंकी हमलों में जैशे ज़ुल्म नामक आतंकी संगठन लिप्त होता है।

अमरीका और ज़ायोनी शासन, ईरान में अपने घृणित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आतंकी गुटों और क्रांति विरोधी तत्वों का समर्थन कर रहे हैं। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए