पूरे ईरान में मनाया जा रहा है इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम
Oct ०८, २०२० १७:३४ Asia/Kolkata
ईरान में लोग आज इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम मना रहे हैं।
स्वास्थ्य नियमों का पालन करते हुए आज गुरूवार 8 अक्तूबर को पूरे ईरान में इमाम हुसैन का चेहलुम मनाया जा रहा है।
राजधानी तेहरान सहित ईरान के सभी नगरों और बस्तियों में पैग़म्बरे इस्लाम के नवासे इमाम हुसैन का चेहलुम मनाया जा रहा है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए इमाम हुसैन का सोग मना रहे हैं। बहुत से लोगों ने अपने घरों की छतों पर जाकर शोक मनाया।
उल्लेखनीय है कि इस साल कोरोना वायरस के कारण इमाम हुसैन के चाहने वाले अरबई की महारैली में भाग नहीं ले पाए। कोरोना की वजह से लोग स्वास्थ्य नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए इस बार इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम मना रहे हैं।
टैग्स