अमरीकी अधिकारियों के बयान में खुला विरोधाभासः ख़तीबज़ादे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i91441-अमरीकी_अधिकारियों_के_बयान_में_खुला_विरोधाभासः_ख़तीबज़ादे
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी अधिकारियों के बयानों में खुला विरोधाभास पाया जाता है जिसे उन्हें ख़त्म करना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०२० १६:१२ Asia/Kolkata
  • अमरीकी अधिकारियों के बयान में खुला विरोधाभासः ख़तीबज़ादे

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी अधिकारियों के बयानों में खुला विरोधाभास पाया जाता है जिसे उन्हें ख़त्म करना चाहिए।

सईद ख़तीबज़ादे ने ट्वीट करके अमरीकी अधिकारियों के बयानों में पाए जाने वाले विरोधाभासों का उल्लेख किया।  उन्होंने तेहरान की सहायता पर आधारित अमरीकी अधिकारियों के घिसे पिटे प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पहले उन्हें सुधरना होगा।  ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दक्षिणी कोरिया, इराक़ और जापान में सीज़ की गई ईरानी राष्ट्र की राशि को बहाल किया जाए ताकि उससे कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में मदद ली जाए।  ख़तीबज़ादे ने कहा कि अमरीकी अधिकारी, तेहरान की सहायता के लिए खोखले प्रस्तावों को पेश करते रहते हैं।

ज्ञात रहे कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के फैलाव के बावजूद अमरीका ने ईरान पर अपने ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंध लगाए हुए हैं जिसके अन्तर्गत हर प्रकार के स्वास्थ्य उपकरणों और बहुत सी दवाओं पर रोक लगी हुई है।  यही वजह है कि कोरोना वायरस का मुक़ाबला करने में ईरान को आवश्यक दवाएं और चिकित्सा उपकरणों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए