सुप्रीम लीडरः अमरीकी औबाश ईरान की क्षमताओं से डरे हुए हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i91543-सुप्रीम_लीडरः_अमरीकी_औबाश_ईरान_की_क्षमताओं_से_डरे_हुए_हैं
ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाह ख़ामेनई ने कहा कि निरर्थक बयानबाज़ी करने वाले अमरीकी औबाश ईरान की क्षमताओं से भयभीत हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १२, २०२० १२:५१ Asia/Kolkata
  • सुप्रीम लीडरः अमरीकी औबाश ईरान की क्षमताओं से डरे हुए हैं

ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाह ख़ामेनई ने कहा कि निरर्थक बयानबाज़ी करने वाले अमरीकी औबाश ईरान की क्षमताओं से भयभीत हैं।

आयतुल्लाह ख़ामेनई ने देश की डिफ़ेन्स युनिवर्स्टियों के पासिंग आउट समारोह को वीडियो कान्फ़्रेन्सिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि ईरान की रक्षा, मिसाइल और क्षेत्रीय शक्ति व प्रभाव के बारे में अमरीकी औबाशों के हंगामे की वजह यह क्षमताएं हासिल करने के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान की तर्कसंगत और सटीक योजनाएं हैं।

सुप्रीम लीडर ने कहा कि अमरीकियों का बकवास इस मैदान में उनके भय और पीछे रह जाने की वजह से है, इस हंगामे को पूरी तरह नज़रअंदाज़ करते हुए सूझबूझ के साथ अनुमान और कार्यक्रम तैयार करने वाला नेटवर्क सुरक्षित रखा जाए, इस्लामी गणतंत्र ईरान इन सभी क्षेत्रों में अभी और तरक़्क़ी करेगा।

आयतुल्लाह ख़ामेनई ने ईरान की अर्थ व्यवस्था में समस्याएं उत्पन्न होने और ईरानी जनता के ख़िलाफ़ अमानवीय अपराधों पर अमरीका के राष्ट्रपति की प्रसन्नता का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह के अपराधों पर गर्व आप जैसे घटिया इंसानों की ही हरकत हो सकती है।

इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने कहा कि हज़ारों अरब डालर के बजट घाटे, भुखमरी के शिकार और ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन गुज़ारने वाले करोड़ों लोगों की आबादी के साथ अमरीका की मौजूदा हालत बहुत ख़राब है जबकि ईरानी राष्ट्र अपने ईमान और राष्ट्रीय संकल्प की शक्ति के साथ अमरीका के घटिया, ग़द्दार और अपराधी नेताओं की तमन्ना के विपरीत अपनी समस्याओं पर नियंत्रण हासिल करेगा और प्रतिबंधों को अपनी अर्थ व्यवस्था को सही अर्थों में मज़बूत बनाने के अवसर में बदल देगा।

इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने एक बार फिर ज़ोर देकर कहा कि देश की समस्याओं का समाधान देश के भीतर मौजूद है। उन्होंने कहा कि इस शर्त पर कि अधिकारी दिन रात मेहनत करें, मज़बूत समग्र और शक्तिशाली मैनेजमेंट हो, आंतरिक पैदावार पर केन्द्रित हुआ जाए और विदेशों से आस न लगाई जाए, जनता की आर्थिक समस्याओं और जीवन की कठिनाइयों को हल किया जा सकता है। आयतुल्लाह ख़ामेनई ने कहा कि अमरीकी जनता पर राज करने वाले औबाशों के हंगामे पर कोई ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है।

सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने ख़तरों में होने वाले बदलाव का उल्लेख करते हुए उनसे निपटने के लिए नई योजनाओं की ज़रूरत का हवाला दिया और कहा कि आर्म्ड फ़ोर्सेज़ की युनिवर्स्टियों की प्रयोगशालाओं में नए ख़तरों के पूर्वानुमान और उनसे निपटने के तरीक़े खोजने पर गंभीरता से काम होना चाहिए।