इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत पर शोक सभाएं जारी
ईरान में आज इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत का सोग मनाया जा रहा है।
आज शनिवार 17 अक्तूबर को पैग़म्बरे इस्लाम (स) के पौत्र इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत के दुखद अवसर पर पूरे ईरान में शोक सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष कोरोना के कारण सार्वजनिक स्थलों पर इमाम रज़ा की शहादत से संबन्धित बड़े कार्यक्रम नहीं किये जा रहे हैं किंतु चिकित्सा नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूरे ईरान में शोक सभाएं आयोजित की जा रही हैं।
आज तेहरान में इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने भाग लिया। इस शोकसभा को संबोधित करते हुए हुज्जतुल इस्लाम मुहम्मद रज़ा आबीदीनी ने इमाम रज़ा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बलिदान, लोगों की समस्याओं का समाधान और दूसरों के दुख-दर्द में शरीक होना वे विशेषताएं है जो मुसलमान के भीतर अवश्य होनी चाहिए।
ज्ञात रहे कि शुक्रवार 29 सफ़र 1442 हिजरी क़मरी बराबर 17 अक्तूबर 2020 को पूरे विश्व में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत मनाई जा रही है।