रूस ईरान का मुख्य सैन्य व रक्षा सहयोगी है, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i91773-रूस_ईरान_का_मुख्य_सैन्य_व_रक्षा_सहयोगी_है_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने रूस को सैन्य व रक्षा क्षेत्र में ईज्ञान का मुख्य सहयोगी बताया और कहा कि ईरान के खिलाफ हथियारों के प्रतिबधों के अंत के साथ ही तेहरान और मास्को इस क्षेत्र में सहयोग को बढ़ा सकते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २१, २०२० १५:५६ Asia/Kolkata
  • रूस ईरान का मुख्य सैन्य व रक्षा सहयोगी है, ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने रूस को सैन्य व रक्षा क्षेत्र में ईज्ञान का मुख्य सहयोगी बताया और कहा कि ईरान के खिलाफ हथियारों के प्रतिबधों के अंत के साथ ही तेहरान और मास्को इस क्षेत्र में सहयोग को बढ़ा सकते हैं।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबज़ादे ने रूसी न्यूज़ एजेन्सी स्पूतनिक से एक वार्ता में बताया कि ईरान और रूस, रक्षा आयोग में एक दूसरे से वार्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी दोस्त देश से हथियारों की खरीदारी, ईरान की ज़रूरत पर निर्भर है और तेहरान हर प्रकार के आवश्यक सैन्य उपकरण और हथियार, बिना किसी सीमा के जिससे चाहे खरीद सकता है। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिबंधों का आदी अमरीका, सुरक्षा परिषद में खुली पराजय के बाद ईरान के खिलाफ फिर से प्रतिबंध लगाता है, कहा कि ईरान के खिलाफ एक पक्षीय प्रतिबंध लगाने के लिए अमरीका की हर प्रकार की कोशिश, अंतरराष्ट्रीय नियमों  का उल्लंघन और नाकाम है। 

उन्होंने अपनी वार्ता के एक अन्य भाग में कहा कि ईरान, अमरीका के चुनाव को इस देश का आतंरिक मामला समझता है और ईरान ने बारम्बार कहा है कि वह अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के किसी भी प्रत्याशी को दूसरे  पर प्राथमिकता नहीं देता  और इस देश का चुनाव, अमरीका का आतंरिक मामला है। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी प्रकार इलाक़े में तनाव बढ़ाने में सऊदी अरब की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि रियाज़, अपनी पूंजी अमरीका के हवाले कर रहा है लेकिन अगर रियाज़  इलाक़े में तनाव कम करने का फैसला करता है और  अपनी नीतियां बदलता है तो तेहरान, खुले दिल से उसका स्वागत  करेगा।  Q.A.

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए