ईरान में मनाया जा रहा है इमाम हसन असकरी का शहादत दिवस
Oct २५, २०२० १४:३६ Asia/Kolkata
आज रविवार 8 रबीउल अव्वसल को ईरान में इमाम हसन असकरी अलैहिस्सलाम की शहादत का सोग मनाया गया।
रविवार 25 अक्तूबर सन 2020 बराबर 8 रबीउल अव्वल सन 1442 हिजरी क़मरी को पैग़म्बरे इस्लाम (स) के पौत्र इमाम हसन असकरी अलैहिस्सलाम के शहादत दिवस पर ईरान में शोक सभाएं आयोजित की जा रही हैं। 8 रबीउल अव्वसल सन 260 हिजरी क़मरी को शियों के ग्यारहवें इमाम, हसन असकरी अलैहिस्सलाम शहीद हुए थे। इस दुखद अवसर पर आज ईरान में अवकाश था और लोगों ने पूरे देश में इमाम असकरी की शहादत पर शोक सभाएं आयोजित कीं।
इन शोक सभाओं में वक्ताओं ने इमाम हसन असकरी अलैहिस्सलाम के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख किया। इमाम हसन असकरी अलैहिस्सलाम की शहादत के दुखद अवसर पर हम हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।
टैग्स