ईरान के पेट्रोलियम मंत्री पर अमरीका ने लगाया बैन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i91900-ईरान_के_पेट्रोलियम_मंत्री_पर_अमरीका_ने_लगाया_बैन
अमरीकी वित्तमंत्रालय ने ईरान के पेट्रोलियम मंत्री सहित कुछ लोगों और कंपनियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २७, २०२० ०९:३१ Asia/Kolkata
  • ईरान के पेट्रोलियम मंत्री पर अमरीका ने लगाया बैन

अमरीकी वित्तमंत्रालय ने ईरान के पेट्रोलियम मंत्री सहित कुछ लोगों और कंपनियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

अमरीकी सरकार ने ईरान के तेल विभाग को अपने तथाकथित आतंकवाद निरोधक क़ानून में शामिल कर लिया और इसीलिए कुछ लोगों और ईरान के कुछ तेल टैंकरों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

ईरान के पेट्रोलियम मंत्री बीजन नामदार ज़ंगने उन लोगों में हैं जिनके नाम को प्रतिबंधों की सूची में शामिल किया गया है।

अमरीकी वित्तमंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि ईरान के तेल उद्योग के मुख्य खिलाड़ी को आईआरजीसी का समर्थन करने की वजह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

अमरीका के वित्तमंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ईरान के तेल मंत्रालय, ईरान की नेश्नल तेल टैंकर कंपनी और ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी को आईआरजीसी का समर्थन करने की वजह से ब्लैक लिस्ट किया जा रहा है। (AK)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए