ईरान में अलक़ायदा के सरग़ना की मौत की सच्चाई!!!
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने देश में आतंकवादी गुट अलक़ायदा के एक सरग़ना के मारे जाने के दावे को पूरी ताक़त से रद्द किया है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने देश में आतंकवादी गुट अलक़ायदा के एक सरग़ना के मारे जाने के दावे को रद्द करते हुए ईरान में इस गुट के किसी भी सदस्य के होने का खंडन किया है और अमरीकी मीडिया को सलाह दी है कि वह अमरीका और ज़ायोनी शासन के अधिकारियों के हालिवुड ड्रामे की जाल में न फंसें।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को ईरान में आतंकवादी गुट अलक़ायदा के एक सरग़ना की हत्या के बारे में न्यूयार्क टाइम्ज़ की हालिय रिपोर्ट और इस्राईली सूत्रों के हवाले से जारी रिपोर्ट के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ईरान में आतंकवादी गुट अलक़ायदा का कोई सदस्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमरीका और उसके घटकों की ग़लत नीतियों की वजह से आतंकवादी गुट अलक़ायदा का जन्म हुआ। उनका कहना था कि वाशिंग्टन और तेलअवीव समय समय पर इस आतंकवादी गुट और क्षेत्र में सक्रिय अन्य आतंकवादी गुटों के अपराधों से अपना दामन छुड़ाने की कोशिश करते रहते हैं और अपने झूठे दावे द्वारा ईरान को इन गुटों से जोड़ने का प्रयास करें।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने कहा कि अमरीका ने अतीत में भी ईरान पर अनेक तरह से आरोप लगाए हैं और यह बात अमरीका की वर्तमान सरकार में आम बात बन गयी है और वाशिंग्टन इन दावों द्वारा अपनी ईरानोफ़ोबिया की नीति को आगे बढ़ाने के प्रयास में है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए