ईरानी वैज्ञानिक की हत्या संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र का हनन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i92709-ईरानी_वैज्ञानिक_की_हत्या_संयुक्त_राष्ट्र_के_घोषणापत्र_का_हनन
संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार मामलों की विशेष रापोर्टर एगनेस कालामार्ड ने कहा कि ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मुहसिन फ़ख़्रीज़ादा की हत्या की सीमापार टारगेट किलिंग की घटना है और शांति के दौर में एक इंसान को जीवन के अधिकार से वंचित कर देना संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणा पत्र का खुला उल्लंघन है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २८, २०२० ०६:१० Asia/Kolkata
  • ईरानी वैज्ञानिक की हत्या संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र का हनन

संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार मामलों की विशेष रापोर्टर एगनेस कालामार्ड ने कहा कि ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मुहसिन फ़ख़्रीज़ादा की हत्या की सीमापार टारगेट किलिंग की घटना है और शांति के दौर में एक इंसान को जीवन के अधिकार से वंचित कर देना संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणा पत्र का खुला उल्लंघन है।

एगनेस कालामार्ड ने शुक्रवार की रात एक ट्वीट करके ईरानी वैज्ञानिक की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया जताई।

कालामार्ड ने परमाणु वैज्ञानिक की हत्या की ख़बर आने के कुछ ही घंटे बाद अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि युद्ध के मैदान के बाहर और सीमा से दूर टारगेट किलिंग और जानबूझ कर एक इंसान को जीवन के अधिकार से वंचित करना अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकारों और संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र का हनन है जिसके अनुसार शांति के ज़माने में सीमा पर ताक़त का इस्तेमाल वर्जित है।

कालामार्ड ने आगे लिखा कि जो भी सरकार एक इंसान से जीवन का अधिकार छीन लेने की हिंसा में शामिल हो उसने अपनी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का हनन किया है।

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए