आईएईए के माध्यम से ईरान पर दबाव बनाए रखेंगेः अमरीका
अमरीका का कहना है कि आईएईए के माध्यम से ईरान पर आगे भी लगातार दबाव बनाए रखना चाहिए।
ईरान और वेनेज़ोएला के मामले में अमरीका के विशेष प्रतिनिधि Elliott Abrams ईरान पर लगातार दबाव बनाने पर बल दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के माध्यम से ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए वाशिग्टन को यूरोप के साथ समन्वय करते रहना चाहिए। अब्राम्स के अनुसार ट्रम्प प्रशासन का लक्ष्य, ईरान को वार्ता की मेज़ पर लाने के लिए उसपर अधिक से अधिक दबाव डालना है। इस अमरीकी प्रतिनिधि ने अमरीका की आगामी सरकार से आह्वान किया है कि वह ईरान के विरुद्ध दबाव की ट्रम्प की नीति को आगे बढ़ाए।
Elliott Abrams ने यह मांग एसी स्थिति में कही है कि जब अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन कह चुके हैं कि परमाणु समझौते के प्रति ईरान यदि कटिबद्ध रहता है तो वे वाशिग्टन को इस समझौते में वापस लाएंगे।