अमरीकी सैनिकों को सीरिया से निकलना होगा, ईरान
संयुक्त राष्ट्र संघ मे ईरान के स्थाई प्रतिनिधि ने इस बात पर बल देते हुए कि सीरिया में अमरीका के आतंकवादी सैनिकों की उपस्थिति गैर क़ानूनी है, इस देश से अमरीकी सैनिकों के निकलने की मांग की।
मजीद तख्तरवांची ने बुधवार को सीरिया के बारे में सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि सीरिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति गैर कानूनी और विशेष प्रकार के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए है।
उन्होंने कहा कि सीरिया में जिन देशों के सैनिक दमिश्क सरकार की अनुमति के बिना तैनात हैं, उन सब को इस देश से बाहर निकलना चाहिए।
तख्तरवांची ने कहा कि सब को सीरिया की प्रभुसत्ता, राजनीतिक स्वाधीनता, एकता और अखंडता का सम्मान करना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा कि ईरान, सीरिया के संकट के राजनीतिक समाधान पर प्रतिबद्ध है और सीरिया के विदेशमंत्री की हालिया तेहरान यात्रा के दौरान इस संदेश को दोहराया गया तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
ईरान के स्थाई प्रतिनिधि तख्तरवांची ने इसी तरह इस्राईल की ओर से सीरिया पर निरंतर हमलों की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह भड़काऊ सैनिक रोमांच खत्म होना चाहिए।
उन्होंने सुरक्षा परिषद की बैठक में सीरिया के पुनर्निमाण को आसान बनाने और सीरिया के शरणार्थियों की सुरक्षित वापसी पर बल दिया और कहा कि दसियों लाख सीरियाई शरणार्थियों के हितों को, कुछ विशेष शक्तियों के राजनीतिक हितों का बंधक नहीं बनाया जाना चाहिए। Q.A.
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!